ऊधम सिंह नगर की हरिपुरा एवं तुमरिया जलाशयों में 200 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में सचिवालय में उत्तराखण्ड में सिंचाई विभाग के स्वामित्व वाले जनपद ऊधम सिंह नगर की हरिपुरा एवं तुमरिया जलाशयों में 200 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना हेतु सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इण्डिया (सेकी), #NewDelhi व सिंचाई विभाग, #Uttarakhandएवं उरेडा के मध्य एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किये गये। एमओयू पर सेकी की ओर से प्रबन्ध निदेशक जे0एन0स्वान तथा सिंचाई विभाग की ओर से श्री ए0के0 दिनकर तथा उरेड़ा की ओर से मुख्य परियोजना अधिकारी श्री ए0के0 त्यागी द्वारा हस्ताक्षर किये गये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड इनवेस्टर समिट के दौरान फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना राज्य के विभिन्न जलाशयों पर कराये जाने के संबंध में निजी कम्पनियों को आमंत्रित किया गया था। उक्त के क्रम में प्रथम चरण में सेकी द्वारा अपने संसाधनों से रु1000 करोड़ का निवेश कर इन जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना हेतु पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश का प्रथम सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट होगा तथा इसे 18 माह में सेकी द्वारा पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है। इसकी लागत रु1000 करोड़ है। इससे 30 करोड़ यूनिट प्रति वर्ष का उत्पादन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य की बिजली जरूरतें पूरी होने के साथ ही निवेश के संसाधन भी बढ़ेंगे।

Exit mobile version