Best IAS UKPSC Coaching in Dehradun

नेपाल संविधान सभा ने नवनिर्मित संविधान को मंजूरी प्रदान की

नेपाल संविधान सभा ने नवनिर्मित संविधान को मंजूरी प्रदान की

हिमालय की घाटी स्थित संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य नेपाल एक भू-आवेष्ठित देश है। इसके उत्तर में चीन व दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में भारत स्थित है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट (सागरमाथा) नेपाल में स्थित है। काठमांडू नेपाल की राजधानी है।
विश्व के गरीब देशों में से एक नेपाल का प्रमुख उद्योग पर्यटन है। कृषि नेपाल की 70 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या की जीविका का साधन है। नेपाल की प्रति व्यक्ति आय 2400 अमेरिकी डॉलर (2014) है। नेपाल में निवेश का स्तर काफी निम्न है क्योंकि यहां आधारभूत ढांचा अत्यंत कमजोर है। नेपाल के व्यापार का प्रमुख भागीदार देश भारत (64 प्रतिशत) है।
नेपाल के पिछड़ेपन का एक प्रमुख कारण वहां किसी स्थायी सरकार का न होना भी है। वर्ष 1951 में नेपाल के राजा ने वंशानुगत शासन को समाप्त करके राजनैतिक दलों को मिलाकर कैबिनेट प्रणाली की शुरुआत की लेकिन वर्ष 1960 में राजनैतिक पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया एवं संविधान निर्माण की मांग को दबा दिया गया। वर्ष 1996 में राजशाही व माओवादियों के मध्य शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद अप्रैल, 2006 में नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र ने जनता के दबाव के कारण प्रत्यक्ष राज शासन की समाप्ति की घोषणा कर दी। अप्रैल, 2008 में एक राष्ट्रव्यापी संविधान सभा के लिए चुनाव कराए गए। मई, 2012 की नियत तिथि तक संविधान सभा नेपाली संविधान का मसौदा तैयार करने में असफल रही। अतः नवंबर, 2013 में पुनः नई संविधान सभा के लिए चुनाव कराए गए। हाल ही में नेपाली संविधान सभा ने नेपाल के लिए एक संविधान का निर्माण किया जिसे संविधान सभा द्वारा बहुमत से स्वीकार कर लिया गया।

 
लंबी राजशाही से मुक्त होकर लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित नेपाल एक बेहतर लोकतांत्रिक देश के निर्माण के पथ पर अग्रसर है। विगत माह में नवीन संविधान के निर्माण में जहां नेपाल ने लोकतांत्रिक शासन को और अभिपुष्ट किया वहीं नेपाली संसद द्वारा एक महिला को राष्ट्रपति के रूप में चुन कर, सामाजिक लोकतंत्र को भी सुदृढ़ किया गया। पुरुष प्रधान सामाजिक व्यवस्था वाले देश नेपाल में यह उपलब्धि और भी प्रशंसनीय हो जाती है। नेपाल में 28 अक्टूबर, 2015 को संपन्न हुए। राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित तथ्यों को निम्नलिखित बिंदुओं में समेटने का प्रयास किया गया है।

नेपाल : एक परिचय
  • ‘संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य नेपाल’ एक दक्षिण एशियाई भू-परिवेष्ठित हिमालयी राष्ट्र है।
  • यह भारत हेतु रणनीतिक, आर्थिक तथा सामाजिक महत्त्व का राष्ट्र है।
  • यहां 81 प्रतिशत आबादी हिंदू धर्मावलंबी है। यह प्रतिशत के आधार पर सबसे बड़ा हिंदू धर्मावलंबी राष्ट्र है।
  • नेपाल भौगोलिक विविधता वाला राष्ट्र है। यह तराई के ऊष्ण फॉट से लेकर ठंडे हिमालय की शृंखला तक अवस्थित है।
  • वर्तमान नेपाल, अठारहवीं सदी में गोरखा राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल का अंश मात्र है।
  • वर्तमान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग क्षेत्र जो अंग्रेजों से संधि के पश्चात ब्रिटिश भारत का हिस्सा बने नेपाल के अंश थे।
  • लंबे आंदोलनोपरांत वर्ष 2008 में नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना हुई तथा माओवादी नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेपाली प्रधानमंत्री बने तथा मधेशी नेता रामबरन यादव ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला।
  • वर्तमान में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के नेता खड्ग प्रसाद शर्मा ओली नेपाली प्रधानमंत्री जबकि इसी दल की विद्या देवी भंडारी राष्ट्रपति हैं।
  • 16 सितंबर, 2015 को नेपाली संविधान सभा द्वारा बहुमत से नए संविधान को स्वीकृति दी गई जो नेपाल में लोकतंत्र की दिशा में एक मील का पत्थर है।
  • नेपाल भारत के लिए रणनीतिक देश (बफर राज्य) के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है।
  • विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों में एवरेस्ट सहित 8 चोटियां नेपाल में स्थित हैं।
  • नेपाल स्थित सागर माथा राष्ट्रीय पार्क, जो यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है, विश्व का सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित राष्ट्रीय पार्क है।
Exit mobile version