Baby Rani Maurya became 7th Governor of uttarakhand

Baby Rani Maurya became 7th Governor of uttarakhand

New Governor of uttarakhand,Latest uttarakhand gk,Latest ukpsc current affairs

उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के रूप में नियुक्त बेबी रानी मौर्य राज्य की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी

uttarakhand new governor samveg ias ukpsc material
Uttarakhand polity current affairs

उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के रूप में नियुक्त बेबी रानी मौर्य राज्य की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी। इससे पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा उत्तराखंड में राज्यपाल का दायित्व संभाल चुकी हैं। राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड में अब तक छह राज्यपाल नियुक्त हुए हैं। इनमें अल्वा चौथे राज्यपाल के रूप में आई थीं। उनके बाद अब मौर्य महिला राज्यपाल के रूप में राज्य का दायित्व संभालेंगी। आगरा में करियप्पा रोड बालूगंज निवासी बेबीरानी मौर्य वर्ष 1994 से सक्रिय राजनीति में हैं। वह शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी में रहीं। वर्ष 1996 में वह पार्टी की टिकट पर आगरा में मेयर का चुनाव जीतीं। उन्हें 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य भी बनाया गया। उन्होंने बतौर सदस्य तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा किया। 2007 में भाजपा ने उन्हें एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ाया, लेकिन वह बसपा के नारायण सिंह सुमन से 9623 मतों से हार गईं। उसके बाद उन्होंने 2012 और 2017 में छावनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगा, लेकिन मौका नहीं मिल सका। वह पार्टी में प्रदेश मंत्री भी रहीं और वर्तमान में कार्यकारिणी सदस्य हैं। एक माह पहले उन्हें राज्य बाल आयोग का सदस्य बनाया गया, लेकिन उन्होंने यह पद लेने से मना कर दिया था। बेबीरानी के ससुर एमडी मौर्य एसएसपी थे। पति प्रदीप कुमार पीएनबी में मैनेजर के पद से रिटायर्ड हुए। वह नेशनल बैंक आफीसर्स यूनियन के पदाधिकारी भी रहे। उनका एक बेटा और एक विवाहित बेटी हैं। दोनों अमेरिका में हैं। बेबीरानी इन दिनों अपने बेटे और बेटी के पास अमेरिका गई हुई हैं।
राजनीति में ढाई दशक से सक्रिय हैं बेबी 
शिक्षा : एमए, बीएड
पति : प्रदीप मौर्य (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी)
पुत्र : अमेरिका में निजी कंपनी में कार्यरत
पुत्री : अमेरिका में पति के साथ रह रहीं
उत्तराखंड में अब तक राज्यपाल 
सुरजीत सिंह बरनाला          नौ नवंबर 2000 से सात जनवरी 2003 तक
सुदर्शन अग्रवाल                 आठ जनवरी 2003 से 28 अक्तूबर 2007 तक
बीएल जोशी                       29 अक्तूबर 2007 से पांच अगस्त 2009 तक
मार्गरेट अल्वा                    छह अगस्त 2009 से 14 मई 2012
अजीज कुरैशी                    15 मई 2012 से आठ जनवरी 2015
डॉ.कृष्णकांत पॉल               आठ जनवरी 2015 से अब तक

BJP leader and former mayor of Agra, Baby Rani Maurya, was on Tuesday appointed the governor of . She held the post of Agra mayor from 1995 to 2000. Maurya is the face of BJP in UP and a member of UP state child rights commission.
Maurya is only the second woman to become governor of Uttarakhand. Earlier, was appointed the governor of Uttarakhand in 2009. The term of outgoing governor K K Paul had ended on July 8 but he continued to hold
office as a fresh appointment had not been made. Paul was sworn in as governor of Meghalaya on July 8, 2013 and subsequently took charge as governor of Uttarakhand in
2015.

Want to be the first one to receive the new Content?

Enter your email address below and we'll send you the notes straight to your inbox.

Thank You For Subscribing

This means the world to us!

Spamming is not included! Pinky promise.