Uttarakhand: The UKPSC Upper PCS Mains 2012 Paper 1: Language question paper is given below. It carried 300 marks and had 36 questions. We have listed every question part-wise, followed by the complete bilingual (Hindi + English) PDF by SAMVEG IAS.
UKPSC Upper PCS Mains 2012 Paper 1: Language
Part – 1
Maximum Marks – 20 / अधिकतम अंक – 20। नोट: इस भाग में कुल 15 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य हैं । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं ।
- Q1. मिश्र वाक्य में कितने प्रकार के गौण उपवाक्य होते हैं ? उनका उदाहरण सहित उल्लेख कीजिये ।
- Q2. नीचे लिखे संयुक्त वाक्य का मिश्र वाक्य में परिवर्तन कीजिये – एक महीने को आते हैं, तो भी कभी मीठे बोल नहीं बोलते ।
- Q3. निम्नलिखित सकारात्मक वाक्य का नकारात्मक वाक्य में परिवर्तन कीजिये – ‘उसने सब उपाय किये ।’
- Q4. निम्नलिखित सामान्य वाक्य का विस्मयादिबोधक वाक्य में अन्तरण कीजिये – ‘कैसा सुन्दर दृश्य है ।’
- Q5. योजक चिह्न का प्रयोग किन स्थितियों में किया जाता है ? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिये ।
- Q6. अर्धविराम चिह्न का निशान बताते हुए, यह स्पष्ट कीजिये कि इसका प्रयोग कब किया जाता है ।
- Q7. नीचे दिये गये वाक्य को शुद्ध कीजिये तथा कारण (अशुद्धि) भी बताइये – ‘मुझसे यह कार्य सम्भव नहीं हो सकता ।’
- Q8. कारण बताते हुए इस वाक्य का शुद्धीकरण कीजिये – ‘हम तो अवश्य ही जायेंगे ।’
- Q9. ‘स्वच्छता अभियान’ के लिये दो स्लोगन लिखिये ।
- Q10. स्लोगन लेखन (नारा) की भाषा किस प्रकार की होनी चाहिये ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिये ।
- Q11. पर्यायवाची और समानार्थी शब्द क्या एक ही हैं ? ‘सदी’ शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए तथा ‘संवेदना’ और ‘सहानुभूति’ शब्दों का सूक्ष्म भेद बताइये ।
- Q12. अनेकार्थी शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए ‘सारंग’ शब्द के दो अनेकार्थी तथा ‘निमीलन’ का विलोम शब्द लिखिये ।
- Q13. पारिभाषिक शब्द से क्या तात्पर्य है ? पारिभाषिक तथा शब्द युग्म का भेद बताते हुए सोदाहरण स्पष्ट कीजिये ।
- Q14. ‘किताब’ तथा ‘लता’ के समूहवाची शब्द तथा ‘ज़रा’ तथा ‘कोड़ी’ के समरूप किन्तु भिन्नार्थक शब्द लिखिये ।
- Q15. नीचे दिये गये वाक्यांशों के लिये एक शब्द तथा संक्षिप्ताक्षर के लिये एक-एक वाक्यांश लिखिये – वाक्यांश के लिये एक शब्द – ‘जो सिद्ध या प्रमाणित न किया जा सके ।’ संक्षिप्ताक्षर – राष्ट्रीय सुरक्षा कानून
Part – 2
Maximum Marks – 50 / अधिकतम अंक – 50। नोट: 1. इस भाग में कुल 11 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य है । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं । 2. हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार संबंधित भाषा में दीजिए ।
- Q16. तत्सम और तद्भव शब्दों से क्या अभिप्राय है ? इन दोनों का अन्तर स्पष्ट करते हुए, तत्सम से तद्भव हो गए शब्दों के दो उदाहरण प्रस्तुत कीजिए ।
- Q17. यौगिक और योगरूढ़ शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए, उनके दो-दो उदाहरण दीजिये ।
- Q18. निम्नलिखित गलत वर्तनी वाले शब्दों को शुद्ध करते हुए अशुद्धि का उल्लेख भी कीजिये – अनाधिकार, महत्व, निरोग, साक्षात, महंगा ।
- Q19. उपसर्ग से क्या तात्पर्य है ? उपसर्ग एवं प्रत्यय के दो-दो उदाहरण दीजिये ।
- Q20. पारंपरिक दृष्टि से संधि के कितने भेद हैं ? दीर्घ संधि का आशय बताते हुए दो उदाहरण देकर समझाइये तथा ‘निधड़क’ एवं ‘सेनापति’ शब्द में कौन सा समास है ? बताइये ।
- Q21. ‘वचन’ किसे कहते हैं और हिन्दी में वचन के कितने भेद हैं ? ‘वचन’ एवं ‘लिंग’ के दो-दो उदाहरण दीजिये ।
- Q22. अर्थ की दृष्टि से क्रियाविशेषण के कितने भेद हैं ? उन भेदों का उल्लेख करते हुए तीन उदाहरण दीजिये ।
- Q23. वाच्य का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसके प्रमुख घटकों का उल्लेख कीजिये तथा निम्नलिखित वाक्यों को कर्तृ वाच्य से कर्म वाच्य में रूपान्तरित कीजिये : (i) रचना कविता रचती है । (ii) द्विज ने अपने अनुज को पीटा ।
- Q24. Translate the following into English : जो अपशब्द इन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिपक्षियों के विरुद्ध बोले, वे न तो बोले जा सकने योग्य हैं, न लिखे जा सकने योग्य हैं ।
- Q25. Translate the following into Hindi : The meetings of the annual conferences between the Indian and the Russian leaders no longer enthuse. The direction of the bilateral relations has become predictable and lacks in the excitement of the unknown.
- Q26. Rewrite the following passage correctly : The Valley of Flowers is notorious for its attractive sceneries. It is located in an altitude of 3600 meters. It remains cut -away from the nearby villages in winters. This breath-taking meadow was situated high above in the Garhwal hills. It is full with rare flowering species and herbs.
Part – 3
Maximum Marks – 55 / अधिकतम अंक – 55। नोट: 1. इस भाग में कुल 05 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य है । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं । 2. हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार संबंधित भाषा में दीजिए ।
- Q27. Read the following passage carefully and answer the questions given in the last of this passage : Both India and Russia changed phenomenally during the quarter century since the Cold-War ended and the former Soviet Union disappeared – although, paradoxically, the outlook of the two countries bear greater resemblance than before, as they took to globalization. Russia’s perennial quest for …
- Q28. राजभाषा परिनियमावली (1963-1976) के विभिन्न प्रावधानों का संक्षिप्त में परिचय दीजिये ।
- Q29. हिन्दी वर्तनी का मानकीकरण अथवा हिन्दी खड़ीबोली व्याकरण का मानकीकरण अथवा देवनागरी लिपि का मानकीकरण अथवा हिन्दी उच्चारण का मानकीकरण सोदाहरण स्पष्ट कीजिये ।
- Q30. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच मुहावरों एवं लोकोक्तियों (कहावतों) का अर्थ स्पष्ट करते हुए, उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिये – (1) ढाई दिन की बादशाहत (2) गिरगिट की तरह रंग बदलना (3) गुदड़ी का लाल (4) ख़ालाजी का घर (5) गुड़ खाये गुलगुलों से परहेज (6) कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली (7) आये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास (8) एक पंथ दो काज
- Q31. मूर्ति तैयार हुई । शिल्पी उसे लेकर बाज़ार गया । पर दुर्भाग्य ! वह न बिकी । अब कौन सा मुँह लेकर घर लौटे । आखिर घर तो लौटना ही था । उसे देखते ही बच्चा ‘बताशा-बताशा’ चिल्लाता हुआ दौड़ा और उसके आगे उसने हाथ फैला दिये । शिल्पी के मुँह से कोई शब्द न निकला । वह बच्चे को अपनी गोद में लेकर रोने लगा । जिसने पूँजीवाद की सृष्टि की थी, जिसने प्रकृति के भण्डार पर एकाधिकार की व्यवस्था की थी, जिसने भू के पग-पग …
Part – 4
Maximum Marks – 175 / अधिकतम अंक – 175। नोट: 1. इस भाग में कुल 05 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य है । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं । 2. हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार संबंधित भाषा में दीजिए । 3. निबन्ध लेखन हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में से किसी एक भाषा में किया जा सकता है ।
- Q32. ऋतुराज बसन्त के आगमन से ही शीत का भयंकर प्रकोप भाग गया । पतझड़ में पश्चिम पवन ने जीर्ण-शीर्ण पत्तों को गिराकर लताकुंजों, पेड़-पौधों को स्वच्छ और निर्मल बना दिया । वृक्षों और लताओं के अंग में नूतन पत्तियों के प्रस्फुटन से यौवन की मादकता छा गयी । कनेर, मदार, पाटल इत्यादि पुष्पों की सुगन्धि दिग्दिगन्त में अपनी मादकता का संचार करने लगी । न शीत की कठोरता, न ग्रीष्म का ताप । समशीतोष्ण वातावरण में …
- Q33. कार्यालय आदेश से क्या अभिप्राय है ? इसके आवश्यक गुणों को दर्शाते हुए किसी एक विभाग से संबंधित कार्यालय आदेश का उदाहरण प्रस्तुत कीजिए ।
- Q34. निम्नलिखित इन्टरनेट संबंधी शब्दावली में से किन्हीं दो का परिचय दीजिये : (i) डी एन एस सर्वर (DNS Server) (ii) ई-मेल (e-mail) (iii) होम पेज (Home Page) (iv) यूजर नेम (User Name) (v) वेब ब्राउजर (Web Browser)
- Q35. Write an Essay on any one of the following topics in Hindi OR English Language – (i) Cultural importance of Devbhoomi Uttarakhand (ii) The importance of forest resources for the development of Uttarakhand (iii) Folklore of Uttarakhand (iv) The challenges for Uttarakhand in view of the women empowerment
- Q36. Write an Essay on any one of the following topics in Hindi OR English Language – (i) Indian Economy towards Development (ii) Indian Space Programme : Challenges and Possibilities (iii) Effect of Climate Change on the Globe (iv) Indian Democracy : The Current Scenario (v) United Nations Organization and International Peace
Download UKPSC Upper PCS Mains 2012 Paper 1 (Bilingual PDF)
The PDF keeps the original questions, marks and word limits exactly as printed. It is neatly formatted in Hindi and English for easy reading and printing.
UKPSC Upper PCS Mains 2012 All Papers:
- UKPSC Upper PCS Mains 2012 Paper 2: History
- UKPSC Upper PCS Mains 2012 Paper 3: Indian Polity
- UKPSC Upper PCS Mains 2012 Paper 4: Geography
- UKPSC Upper PCS Mains 2012 Paper 5: Economic and Social Development
- UKPSC Upper PCS Mains 2012 Paper 6: General Science and Technology
- UKPSC Upper PCS Mains 2012 Paper 7: General Aptitude and Ethics
Download all UKPSC Previous Year Papers [Complete Archive]
Preparing for the Upper PCS Mains? Then, explore our UKPSC coaching in Dehradun for answer-writing practice and guidance.
