Uttarakhand: The UKPSC Upper PCS Mains 2016 Paper 1: Language question paper is given below. It carried 300 marks and had 36 questions. We have listed every question part-wise, followed by the complete bilingual (Hindi + English) PDF by SAMVEG IAS.
UKPSC Upper PCS Mains 2016 Paper 1: Language
Part – 1 (Maximum Marks – 20)
नोट : इस भाग में कुल 15 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य है । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं ।
- Q1. निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन कीजिए । (i) वह घर आया और उसने भोजन किया (सरल वाक्य) (ii) परिश्रमी व्यक्ति अवश्य सफल होता है (मिश्र वाक्य)
- Q2. संयुक्त वाक्य की परिभाषा लिखिए ।
- Q3. सूर्योदय होते ही पक्षियों ने चहचहाना शुरू कर दिया । (i) उपर्युक्त वाक्य किस कोटि का है ? (ii) उपर्युक्त वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलिए ।
- Q4. (i) पानी बरसता, तो पौधे बढ़ते । (ii) अरे, जीना है, तो हँसकर जीओ । उपर्युक्त वाक्य किस प्रकार के हैं ?(इच्छार्थक, संकेतवाचक, संदेहार्थक, विस्मयादिबोधक)
- Q5. ‘अर्धविराम’ किसे कहते हैं ? इसका प्रयोग कब होता है ?
- Q6. बस हो गया रहने दो उपर्युक्त वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न लगाएँ ।
- Q7. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए – (i) अपनी ताकत के बल पर डटे रहो । (ii) बिल्ली ने दही गिरा दी ।
- Q8. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए – (i) बालक की बुद्धिमानी देखकर सभी दाँत तले उँगली दबाने लगे । (ii) उनके प्रत्येक शब्द प्रभाव डालते थे ।
- Q9. ‘किसान आत्महत्या’ के विरुद्ध एक स्लोगन (नारा) लिखिए ।
- Q10. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
- Q11. (i) ‘अनूढ़ा’ का उपयुक्त पर्यायवाची शब्द है – युवती, प्रौढ़ा, कुमारी (ii) द्विज का पर्याय नहीं है – दाँत, पक्षी, याज्ञिक
- Q12. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के स्थान पर समूहवाची संज्ञा का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए : (i) ब्रह्मा विष्णु महेश सृष्टि के कारक हैं । (ii) पृथ्वी, जल, पावक, गगन, समीर से हमारा शरीर निर्मित है ।
- Q13. आधि–व्याधि का अर्थभेद स्पष्ट करते हुए दो वाक्य बनाइए ।
- Q14. (i) अकिंचन और घातक का अर्थ लिखते हुए वाक्य प्रयोग कीजिए । (ii) इन्डोर्समेन्ट तथा फुटनोट शब्दों का हिन्दी रूपांतरण कीजिए ।
- Q15. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द तथा संक्षिप्ताक्षर के लिए पूर्ण वाक्यांश लिखिए : (i) जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके (ii) एस्मा
Part – 2 (Maximum Marks – 50)
नोट : 1. इस भाग में कुल 11 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य है । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं । 2. हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार संबंधित भाषा में दीजिए ।
- Q16. देशज शब्दों का आशय स्पष्ट करते हुए, पाँच देशज शब्दों का उल्लेख कीजिए ।
- Q17. योगरूढ़ शब्दों का आशय स्पष्ट करते हुए पाँच योगरूढ़ शब्दों का उल्लेख कीजिए ।
- Q18. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए : चिन्ह, गुरू, पूज्यनीय, परिभासिक, सुश्रुषा
- Q19. क्रिया में लगने वाले प्रत्यय को क्या कहते हैं ? क्रिया के साथ प्रत्यय जोड़कर पाँच शब्द लिखिए ।
- Q20. द्विगु और बहुव्रीहि समास का सोदाहरण अंतर स्पष्ट कीजिए ।
- Q21. निम्नलिखित शब्दों का सन्धि–विच्छेद कीजिए : महर्षि, अभ्युदय, उच्छ्वास, निश्चेत, सच्चरित्र
- Q22. लिंग किसे कहते हैं ? इसके प्रमुख भेदों का उदाहरण सहित विवेचन कीजिए ।
- Q23. सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं ? अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण के तीन उदाहरण तीन वाक्यों में लिखिए ।
- Q24. Translate the following into English : भारत के नवजागरण काल में स्त्रियों के अस्तित्व एवं अस्मिता की रक्षा हेतु व्यापक अभियान छेड़े गये । ये अभियान अत्यन्त प्रभावी सिद्ध हुए ।
- Q25. Translate the following into Hindi : When need turns into greed, it breeds corruption. Greed originates from a hunger for material goods. Ultimately, it gives us not happiness but discontent. A greedy person always lives in a state of mental poverty despite possessing everything.
- Q26. Rewrite the following passage correctly : All the people in the village know that your son, who studies in an university, has met to a accident. All of them are anxious about his cure. Infact, everybody are praying that he gets well soon. If you will pray sincerely, God will listen your prayer.
Part – 3 (Maximum Marks – 55)
नोट : 1. इस भाग में कुल 05 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य है । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं । 2. हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार संबंधित भाषा में दीजिए ।
- Q27. Read the following passage carefully and answer the questions at the end of this passage : Sardar Vallabhbhai Patel left no property. He made no provision for his daughter. He never kept a watch and his spectacles were 30 years old, with strings. At the occasion of his death, Prime Minister Nehru said, “His name will live forever in the history. He is the Architect of Modern India. He was a wise …
- Q28. भारतीय संविधान में सन् 1955 से 1967 तक हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए कौन से उपाय किए गए ?
- Q29. हिन्दी के स्वरों के उच्चारण और लेखन सम्बन्धित मानकीकरण पर प्रकाश डालिए ।
- Q30. निम्नलिखित मुहावरों एवं लोकोक्तियों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए : (i) हर्र लगे न फिटकरी रंग चोखा ही चोखा (ii) जस दूल्हा तस बनी बरात (iii) छाती पर पत्थर रखना (iv) कान में तेल डालना (v) खून खौलना
- Q31. वेद भारतीय ज्ञान, चिन्तन और मनन का आदि मानसरोवर है । उनमें ईश्वरीय चिन्तन का अपौरुषेय रूप विद्यमान है, प्रकृति के नाना रूपों की अर्चना और वन्दना है, मानवतावादी जीवन मूल्यों की व्याख्या है, समस्त प्राणी–मात्र के अभ्युदय की ऋचाएँ हैं । वेद समर्पित है लोक कल्याण एवं लोक हित के लिए । वेद में सर्वमंगल, सर्वकल्याण, सर्व सुन्दर, सम्पूर्ण शुचिता, सर्व योग–क्षेम की कामना अभिव्यक्त है । वेद की मान्यता है …
Part – 4 (Maximum Marks – 175)
नोट : 1. इस भाग में कुल 05 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य है । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं । 2. हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार संबंधित भाषा में दीजिए । 3. निबन्ध लेखन हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में से किसी एक भाषा में किया जा सकता है ।
- Q32. प्रत्येक राष्ट्र की एक सांस्कृतिक धरोहर होती है, जिसके बल पर वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है, मानव युग–युग से अपने जीवन को अधिक सुखमय, उपयोगी, शांतिपूर्ण, आनंदमय बनाने का प्रयास करता रहा है, इस प्रयास का आधार उसकी सांस्कृतिक धरोहर होती है । कुछ लोग संस्कृति और सभ्यता को एक ही मानते हैं, किन्तु दोनों में सूक्ष्म भेद है । संस्कृति मानव जीवन को श्रेष्ठ एवं उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम है …
- Q33. अधिसूचना किसे कहते हैं ? अधिसूचना का एक प्रारूप बनाएँ, जिसमें अवकाश के बाद किसी अधिकारी के पदभार ग्रहण करने का उल्लेख हो ।
- Q34. ‘हिन्दी भाषा का कंप्यूटरीकरण’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए ।
- Q35. निम्नलिखित में से किसी एक विषय का चयन करते हुए हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में निबंध लिखिए : (i) उत्तराखंड की लोक संस्कृति (ii) देवभूमि उत्तराखंड का प्राकृतिक सौन्दर्य (iii) उत्तराखंड का कथा साहित्य (iv) उत्तराखंड में महिलाओं की सामाजिक स्थिति [ उत्तर सीमा : लगभग 500 शब्द ] अंक : 55
- Q36. निम्नलिखित में से किसी एक विषय का चयन करते हुए हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में निबंध लिखिए : (i) भारत की विदेश नीति का वर्तमान परिदृश्य (ii) संचार क्रान्ति (iii) शहरीकरण एवं पर्यावरण प्रदूषण की समस्याएँ (iv) आतंकवाद की समस्या और समाधान (v) मानवाधिकार के संरक्षण में भारत की भूमिका [ उत्तर सीमा : लगभग 700 शब्द ] अंक : 75
Download UKPSC Upper PCS Mains 2016 Paper 1 (Bilingual PDF)
The PDF keeps the original questions, marks and word limits exactly as printed. It is neatly formatted in Hindi and English for easy reading and printing.
UKPSC Upper PCS Mains 2016 All Papers:
- UKPSC Upper PCS Mains 2016 Paper 2: History
- UKPSC Upper PCS Mains 2016 Paper 3: Indian Polity
- UKPSC Upper PCS Mains 2016 Paper 4: Geography
- UKPSC Upper PCS Mains 2016 Paper 5: Economic and Social Development
- UKPSC Upper PCS Mains 2016 Paper 6: General Science and Technology
- UKPSC Upper PCS Mains 2016 Paper 7: General Aptitude and Ethics
Download all UKPSC Previous Year Papers [Complete Archive]
Preparing for the Upper PCS Mains? Then, explore our UKPSC coaching in Dehradun for answer-writing practice and guidance.
