Part of: UKPSC Previous Year Papers · See also: UKPSC Upper PCS exam guide
Uttarakhand: The UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 1: Language question paper is given below. It carried 300 marks with 3 hours allowed and had 36 questions. We have listed every question part-wise, followed by the complete bilingual (Hindi + English) PDF by SAMVEG IAS.
UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 1: Language
Part – 1 (Maximum Marks – 20)
नोट : इस भाग में कुल 15 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य हैं । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं ।
- Q1. जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक ही विधेय हो उसे रचना की दृष्टि से कौन सा वाक्य कहा जाएगा ?
- Q2. ‘मुझे पता ही नहीं चला कि तुम कब आए ।’ रचना की दृष्टि से यह कौन सा वाक्य है ?
- Q3. निम्नांकित वाक्य को प्रश्नवाचक बनाइये : ‘सूर्य पूर्व से निकलता है ।’
- Q4. ‘उसने लक्ष्य पाने के लिए हर संभव प्रयत्न किए ।’ वाक्य को नकारात्मक अर्थ में बदलिए ।
- Q5. ‘उसने सोते जागते करवटें बदलते रात काट दी ।’ वाक्य में उपयुक्त विराम चिह्न लगाइये ।
- Q6. उद्धरण चिह्न कितने प्रकार के होते हैं ? उनके सूचक निशान बताइये ।
- Q7. निम्नांकित वाक्य को शुद्ध कीजिए : महामारी बढ़ने की संभावना है ।
- Q8. ‘वहाँ अनाधिकृत प्रवेश का निषेध था ।’ वाक्य का शुद्ध रूप लिखिए ।
- Q9. ‘जल’ के महत्त्व को दर्शाने वाला एक स्लोगन लिखिए ।
- Q10. स्लोगन की कोई दी विशेषताएँ लिखिए ।
- Q11. (i) ‘आकृति’ का पर्यायवाची नहीं है : बनावट, आकार, निराकृति, गठन (ii) ‘उचित’ का समानार्थी है : उपर्युक्त, सम्यक्, उपरोक्त, अनुसूचित
- Q12. (i) ‘प्राचीन’ का विलोम शब्द है : अर्वाचीन, समीचीन, वर्तमान, आमीन (ii) ‘अन्तर’ शब्द के दो अर्थ लिखिए ।
- Q13. (i) ‘पंक्ति’ का अर्थ बताइये तथा समूहवाची के रूप में वाक्यगत प्रयोग कीजिए । (ii) ‘अभिज्ञ’ और ‘अनभिज्ञ’ शब्दों के अर्थ लिखिए तथा उनका वाक्यगत प्रयोग कीजिए ।
- Q14. (i) पारिभाषिक शब्द से क्या तात्पर्य है ? उदाहरण देकर समझाइये । (ii) ‘विचार–विमर्श’ का वाक्यगत प्रयोग कीजिए ।
- Q15. निम्नांकित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए : (i) जो खाने योग्य न हो । (ii) पूर्व और दक्षिण का कोण । निम्नांकित संज्ञाओं को संक्षिप्ताक्षर में लिखिए : (i) संयुक्त राष्ट्र संघ (ii) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
Part – 2 (Maximum Marks – 50)
नोट : 1. इस भाग में कुल 11 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य हैं । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं । 2. हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार संबंधित भाषा में दीजिए ।
- Q16. उद्गम के आधार पर हिन्दी के कितने शब्द–भेद हैं ? प्रत्येक का एक–एक उदाहरण लिखिए ।
- Q17. रूढ़ तथा यौगिक शब्दों का भेद समझाते हुए किन्हीं चार यौगिक शब्दों का उल्लेख कीजिए ।
- Q18. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए : व्यवहारिक, उपरोक, अनाधिकृत, उत्क्रष्ट, ग्यापन
- Q19. ‘अति’ और ‘अधि’ उपसर्ग लगाकर कोई तीन और ‘आई’ प्रत्यय लगाकर कोई दो सार्थक शब्द लिखिए ।
- Q20. (i) स्वर और व्यंजन के मेल से जो विकार विसर्ग में होता है, उस सन्धि का नाम बताइये तथा कोई तीन उदाहरण लिखिए । (ii) तत्पुरुष समास के कोई दो उदाहरण लिखिए ।
- Q21. (i) ‘वह’, ‘यह’ और ‘किस’ का बहुवचन बनाइये । (ii) ‘गागर’ और ‘फोड़ा’ का लिंग निर्धारण (नाम) बताइये ।
- Q22. प्रेरणात्मक, संयुक्त तथा पूर्वकालिक क्रियाओं से कुल पाँच (सभी से न्यूनतम एक) उदाहरण लिखिए ।
- Q23. निम्नांकित वाक्यों का वाच्य नामांकित कीजिए : (i) कपड़ा सिया जाता है । (ii) मुझसे यह बोझ उठाया न जाएगा । (iii) लड़का दौड़ता है । (iv) रानी ने सहेलियों को बुलाया । (v) इस धूप में चला नहीं जाता ।
- Q24. Translate the following into English : निम्नलिखित का अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए : मनुष्य के पास उसका चरित्र सबसे बड़ी शक्ति है; यही शक्ति उसे आत्मबल देती है । प्रत्येक युग में आचरण का महत्त्व रहा है ।
- Q25. Translate the following into Hindi : निम्नलिखित का हिन्दी में अनुवाद कीजिए : Kiran is from Angami tribe, which she says is, “geographically distant from the Chang tribe”. We don’t speak the same language, but have the same cultural affinity, even though many cultural practices are different.
- Q26. Rewrite the following passage correctly : The story of the year floods in Assam is also the story its crumbling embankments. The swollen brahmaputra and barak river and their tributaries have left a trail of destruction.
⟪PB⟫Part – 3 (Maximum Marks – 55)
नोट : 1. इस भाग में कुल 05 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य हैं । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं । 2. हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार संबंधित भाषा में दीजिए ।
- Q27. Read the following passage carefully and answer the questions given at the end of the passage : My first entry into public life was as a speaker in the colleges as the chosen guest of the students of the citites of India. To speak from larger platforms to larger audiences came much later, but it never brought to me the thrill that I still remember of those little audiences in attentively …
- Q28. राजभाषा परिनियमावली से क्या आशय है ? इसके प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख कीजिए ।
- Q29. वर्तनी के मानकीकरण के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए । अथवा हिन्दी व्याकरण के मानकीकरण पर प्रकाश डालिए । अथवा देवनागरी लिपि की विशेषताओं को समझाइये । अथवा हिन्दी की उन ध्वनियों पर प्रकाश डालिए जिनके उच्चारण और लिप्यान्तरण में प्रथम दृष्टया असंगति दिखाई देती है ।
- Q30. निम्नांकित लोकोक्ति एवं मुहावरों में से किन्हीं पाँच का अर्थ बताते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए : (i) उल्टी गंगा बहाना । (ii) एक ही थैली के चट्टे–बट्टे (iii) घर का न घाट का (iv) घाट घाट का पानी पीना (v) टका सा जवाब देना । (vi) तूती बोलना (vii) नदी नाव संयोग होना (viii) बगुला भगत होना ।
- Q31. किसी देश की संस्कृति जानने के लिए वहाँ के साहित्य का पूरा अध्ययन नितान्त आवश्यक है । साहित्य किसी देश या जाति के विकास का चिह्न है । साहित्य से किसी भी राष्ट्र के धार्मिक विचारों, सामाजिक संगठन, ऐतिहासिक घटनाचक्र तथा राजनीतिक परिस्थितियों का परिचय मिल जाता है । भारतीय ⟦संस्कृति के मूल आधार हमारे साहित्य के अमूल्य ग्रन्थ हैं जिनसे भारत की आन्तरिक एकता का ज्ञान हो जाता है⟧ । हमारे देश की बाहरी …
Part – 4 (Maximum Marks – 175)
नोट : 1. इस भाग में कुल 05 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य हैं । प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सम्मुख अंकित हैं । 2. हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार संबंधित भाषा में दीजिए । 3. निबन्ध लेखन हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में से किसी एक भाषा में किया जा सकता है ।
- Q32. साहित्य की समृद्धि के लिए किन–किन विषयों के और कैसे–कैसे ग्रन्थों की आवश्यकता है, यह निवेदन करने की शक्ति मुझमें नहीं । जिस भाषा के साहित्य में, जिधर देखिए उधर ही अभाव ही अभाव देख पड़ता है, उसकी उन्नति के निमित्त यह कहने के लिए जगह ही कहाँ कि यह लिखिए; वह लिखिए या पहले यह लिखिए । जो जिस विषय का ज्ञाता है अथवा जो विषय जिसे अधिक मनोरंजक जान पड़ता है उसे उसी विषय की ग्रन्थ–रचना करनी चाहिए । साहित्य …
- Q33. कार्यालय प्रमुख के नाते अपने अधीनस्थों को एक आदेश का नमूना प्रस्तुत कीजिए जिसमें समय की पाबन्दी और स्वच्छता पर कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया हो ।
- Q34. कम्प्यूटर से सम्बन्धित किन्हीं दो का परिचय दीजिए : (i) हार्डवेयर (ii) सॉफ्टवेयर (iii) पी.सी. (iv) डाटा बेस (v) प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
- Q35. Write an Essay on any one of the following topics in Hindi OR English Language : [Answer Limit : about 500 words] (i) Joshimath landslide is more of a man-made tragedy and less of a natural calamity (ii) Biodiversity of Uttarakhand (iii) The sites that exhibit the art and culture of Uttarakhand (iv) Empowering women is essential step to make Uttarakhand a developed state of the nation.
- Q36. Write an Essay on any one of the following topics in Hindi OR English Language : [Answer Limit : about 700 words] (i) Universal-basic-income has the great potential to replace public distribution system. (ii) Where do social media will ultimately lead our youth to ? (iii) Potential and possibilities of alternate mode of energy in replacing the fossil fuel (iv) Various health missions of the …
Download UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 1 (Bilingual PDF)
The PDF keeps the original questions, marks and word limits exactly as printed. It is neatly formatted in Hindi and English for easy reading and printing.
UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 1 Language and Essay Question Paper (Hindi-English) – SAMVEG IASDownload
UKPSC Upper PCS Mains 2023 All Papers:
- UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 2: History
- UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 3: Indian Polity
- UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 4: Geography
- UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 5: Economic and Social Development
- UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 6: General Science and Technology
- UKPSC Upper PCS Mains 2023 Paper 7: General Aptitude and Ethics
Download all UKPSC Previous Year Papers [Complete Archive]
Preparing for the Upper PCS Mains? Then, explore our UKPSC coaching in Dehradun for answer-writing practice and guidance.
